पुलिस परिवार में शोक की लहर, कांस्टेबल दयाराम यादव का आकस्मिक निधन

Listen to this article


  देहरादून के कोतवाली नगर पुलिस चौकी लखीबाग में तैनात कांस्टेबल दयाराम यादव का हृदय गति रुक जाने के कारण आकस्मिक निधन हो गया है।
इस दुखद घटना से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  श्री अजय सिंह ने दिवंगत दयाराम यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
  उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। दयाराम यादव के निधन से पुलिस विभाग ने एक कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित कर्मचारी खो दिया है।
यह घटना पुलिस परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है और उत्तराखंड पुलिस उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

21:35